Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Nov 2023 · 1 min read

*वोट हमें बनवाना है।*

वोट हमें बनवाना है।
पापा माता सुन लो भाई, वोट बनवाओ जाकर ताई।
किसान बाबू और हलवाई, सरकार बनेगी वोट से भाई।।१।।
हो गई उम्र अट्ठारह अब, वोट हमें बनवाना है।
वोट की ताकत ये होती है, ये हमने पहचाना है।
आसपास कैंप लगे हैं और चला है अभियान,
पहले खुद का वोट बनवाओ, फिर पड़ोसी को बताना है।।२।।
रहो जागरुक करो जागरूक और करो प्रचार।
कीमत उससे पूछो वोट की, जो गया एक वोट से हार।
करना है प्रचार वोट का, रहना है तैयार।
दुष्यन्त कुमार करता प्रचार, वोट है लोकतंत्र का आधार।।३।।

Loading...