Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Nov 2023 · 1 min read

2666.*पूर्णिका*

2666.*पूर्णिका*
हरदम साथ निभाते रहे
22 22 2212
🌹⚘⚘⚘⚘🌷🌷🌷
हरदम साथ निभाते रहे ।
करवा चौथ मनाते रहे।।
सात जन्मों का बंधन प्रिये ।
खुशियाँ हम बरसाते रहे।।
दुनिया अपनी प्यारी यहाँ ।
अपना चांद मुस्काते रहे।।
अपनी धरती अपना गगन ।
घर आँगन महकाते रहे।।
हमसाया सा खेदू जहाँ ।
प्यारा चमन सजाते रहे।।
………..✍डॉ .खेदू भारती “सत्येश”
01-11-23 बुधवार

Loading...