Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Nov 2023 · 1 min read

~ हमारे रक्षक~

~ हमारे रक्षक~
हम बेफिक्रे सोए रहते,
अपने घरों मकानों में।
सैनिक गोली झेल रहे हैं,
बर्फीली चट्टानों में।।
प्यार मोहब्बत की बातों में,
जब हम खोए रहते हैं।
रक्त बहाकर भी वो अपना
फर्ज निभाते रहते हैं।।
@करन केसरा भारत मां के उन वीरों की,
आंखों में एक सपना है।
हिंदू हो या मुस्लिम हो,
हर भारतवासी अपना है।।
दोनों ही के खातिर वो,
दुश्मन से टकरा जाते हैं।
भारत मां की गोदी में,
सीना ताने सो जाते हैं।।

Loading...