Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Nov 2023 · 1 min read

तू भी टाइम पास कर रही है

महसूस किया तुझे हर सांसों में
आती जाती बरसातों में ।
हर लम्हें सभी जज्बातों में
महसूस किया तुझे हर सांसों में….
जब तीर सी चुभ गई तेरी अदा
तब दिल हो गया तुझपे फ़िदा ।
तू बनके हमदम जानशीं
दे दिया मुझे ज़ी भर के खुशी ।
अब बिन तेरे ना कुछ चाहत है
तू है तो दिल में राहत है।
तू सुकून चैन की बंसी है
जिससे राग प्रेम का मैं गाता हूं
मैं दिन रात तुझे ही दोहराता हूं
मैं गीत खुशी का गाता हूं….
मैं सिर्फ़ तुम्हें हीं चाहता हूं…..
तुम्हें भी तो मेरा ख्याल होगा
दिल में चल रहा कुछ जनाब होगा।
अब तू तो भी कुछ बोल दे।
राजे दिल अब तो खोल दे।
क्या तू भी मुझे पसंद करती है।
क्या तू भी मुझपे मरती है।
या फिर…………..
औरों की तरह तू भी
सिर्फ़ टाईम पास करती है।
सिर्फ़ टाईम पास करती है ।

Loading...