Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Oct 2023 · 1 min read

#हा ! प्राणसखा . . . . . !

🙏
● १-१-१९७३ को लिखा गया था यह गीत ●
✍️

* * *
◆ #हा ! प्राणसखा . . . . . ! ◆
* * *

बिन काजल कजरारी पलकों ने
तपती-जलती मरुभूमि में
जल-शीतल कितना बरसाया
उर की कांखें तक भीग गईं
दल-बादल का मन भर आया

ये कैसा विधि का विधान हुआ
हा ! कैसा शर-संधान हुआ
हुआ तार-तार मेरा चीर-चीर
बसी पोर-पोर में पीर-पीर

कैसा निर्दय मनउपवन पर पतझर छाया
उर की कांखें तक भीग गईं . . . . .

वो लताकुञ्ज वो नदीतीर
वो मधुर मिलन औ’ मधु-समीर
वो खिलती चाँदनी रातों में
बस बीत गई जो बातों में

तिरती-उतराती यादों ने कब-कब कितना तड़पाया
उर की कांखें तक भीग गईं . . . . .

पथ-प्रदीप सब शूल हुए
तुम दिनकर दिन में हूल हुए
तुम्हें देख कुसुम जो खिलता था
हा ! प्राणसखा वो झर आया

उर की कांखें तक भीग गईं
दल-बादल का मन भर आया . . . . . !

#वेदप्रकाश लाम्बा
यमुनानगर (हरियाणा)
९४६६०-१७३१२

Loading...