Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Oct 2023 · 1 min read

मोबाइल

मोबाइल

चला पहले कराने को कहीं से बात मोबाइल
मगर अब खा गया इंसान की औकात मोबाइल

महज तारीख,दिन तक का पता हमको नहीं है अब
निकालेंगे किसी भी बात पर दिन-रात मोबाइल

हुआ बच्चा महीने का उसे उपहार दो कुछ भी
मगर उसके लिए भी खास है सौगात मोबाइल

रहेगी भूख भी गायब रहेगा हाथ में जबतक
हमें सुख चैन से खाने न देता भात मोबाइल

सही से जो इसे समझा कलक्टर बन गया अवधू
वहीं कुछ को खिलाता है जगत में लात मोबाइल

अवध किशोर ‘अवधू’
मोबाइल नंबर 9918 854285
दि.30-10-2023

Loading...