Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Oct 2023 · 1 min read

जनता के हिस्से सिर्फ हलाहल

पांच राज्यों में चुनावी माहौल
हर राजनीतिक दल में जारी है कोलाहल
जनता के हिस्से सिर्फ हलाहल

सियासी दल चाहें जिताऊ प्रत्याशी
भविष्य निर्माण को नेताओं में अजब फंताशी
जीतकर बरसाएंगे रेत से धनराशि

महफिलों में भरोसे का वादा
सौदेबाजी में मस्त हैं राजनीतिक ओढ़े लबादा
विकास योजनाएं औंधे मुंह ज्यादा

धन्नासेठों के मन में आकुलता
निवेश से पहले परखें प्रत्याशी की क्षमता
डूबेंगे या उबरेंगे जाने नियंता

गली गली नारों का शोर
चिंटुओं की फौज नाचती जैसे मदमस्त मोर
बिरयानी खोजने वाले लपकें कौर

Loading...