Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Oct 2023 · 1 min read

आत्म चिंतन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो

आत्म चिंतन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो
**************************************

आत्म चिंतन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो,
आत्म मंथन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो।

जाति धर्म से ऊपर उठ कर काम करने वाला हो,
खंडन ना कर पाए दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो।

जनहित में स्वहित अर्पित कर दे फर्ज निभाने में,
जन समर्थन हक में हो,देश का नेता अच्छा हो।

बेईमानी को जो दूर भगाए ईमानदारी के शस्त्र से,
तन मन धन अर्पण कर दे,देश का नेता अच्छा हो।

मनसीरत मन मंदिर अंदर वो यो रसता बसता हो,
निर्मल छवि का दर्पण हो,देश का नेता अच्छा हो।
**************************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...