Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Oct 2023 · 1 min read

क्या रावण अभी भी जिन्दा है

अपने पद और प्रतिष्ठा को बचाने में
जो रहता है हर हमेशा सत्ता में चूर
दंभ से सदैव ही चमकता रहता है
जिनके पाखंडी हॅंसते चेहरे में नूर

पर स्त्री गमन से जिनका हो नाता
भ्रष्ट्राचार का भी जो हो बड़ा ज्ञाता
सोने की लंका पर अपना अधिकार
हर युग में वह किसी तरह पा जाता

जिनके नाम के आतंक मात्र से ही
आतंकित हो जाता हो चारों प्रहर
देवों का वरदान समझ कर हमेशा
चाहता जो इंद्रासन तक का सफर

हर युग में ही अमरता का वरदान
सहज रुप से पाने को छटपटाता है
ध्यान से देखो अगर तो हर युग में
रावण फिर से जिंदा होकर आता है

सबसे छुप छुप कर ही क्यों न सही
वह किसी न किसी बाग में खिलेगा
ध्यान लगाकर ढ़ुंढ़ने पर निश्चित ही
रावण दुनिया के हर भाग में मिलेगा

हर प्रकार की बुराई का प्रतीक बनकर
अपनी ही नजरों में आज भी है बड़ा
और अभी भी उसमें घमंड इतना है कि
दहन के समय भी रहता तनकर खड़ा

इसलिए सबसे पहले तो मन के अन्दर
पल रहे उस अहंकारी रावण को मारो
तब सब एक साथ उछल उछल कर
पुतले के बने निर्जीव रावण को जारो

Loading...