Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Oct 2023 · 1 min read

याद किया नहिं कभी राम को नित माया ही जोड़ी

याद किया नहिं कभी राम को
नित माया ही जोड़ी।
कुंभकर्ण सा सोया दिन में,
नीद कभी नहिं छोड़ी।।
*******************
जब से पैदा हुआ जमीं पर,
भूल गया उस रब को।
संस्कारों को त्याग दिया है,
अपनाया बेढब को।
उलझ गया सब ब़ेढंगों में,
राह भक्ति से मोड़ी।।
*******************
लगा झूठ के प्रपंचों में,
आडंबर में लिप्त हुआ।
कृत्य नित्य सब व्यर्थ किए हैं
इसीलिए अभिसिप्त हुआ।।
भोग रहा फल कर्मों के ही
किस्मत अपनी फोड़ी।
********************

मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में,
टेक रहा है माथा।
इतर सोचता अन्तर्मन से,
यही है उसकी गाथा।
प्यार और विश्वास प्रेम की
हर मर्यादा तोड़ी।
****************

Loading...