Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Oct 2023 · 1 min read

नश्वर सारा जीव जगत है सबने ही बतलाया

ढूंढ रहा हूं खुद में खुद क़ो,
पता नहीं लग पाया है।
पूछा जिससे भी अब तक है,
उसने नहीं बताया है।
***********************
कौन गली से आया हूं मैं,
कौन गांव है जाना।
मैं हूं कौन देश का प्राणी,
किस्सा वही पुराना।।
अनसुलझी सी एक पहेली,
समझ नहीं कुछ आया है ।
ढूंढ रहा हूं खुद में खुद को,
पता नहीं लग पाया।।
*********************
ये दुनिया तो रैन बसेरा ,
कहते दुनिया वाले।
हर चौराहे लगे मिलेंगे,
लेकिन मकड़ी जाले।
समझ गया मैं दुनियादारी
मन को नित समझाया।
ढूंढ रहा हूं खुद में खुद को,
पता नहीं लग पाया।।
*******************
कंकड़ पत्थर जोड़ रहा हूं,
कहकर सोना चांदी।
जो कुछ मेरा नहीं यहां पर,
हुआ उसी का आदी।।
नश्वर सारा जीव-जगत है,
सबने ही बतलाया।
ढूंढ रहा हूं खुद में खुद को,
पता नहीं लग पाया।।
**********************

Loading...