Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Oct 2023 · 1 min read

काम चलता रहता निर्द्वंद्व

रात का डर कभी वहां नहीं
जहां होता है भरपूर प्रकाश
अंधेरा ही उड़ाया करता है
हर शख्स का होशोहवास
समुचित प्रकाश का जहां
कहीं होता उपयुक्त प्रबंध
वहां उपस्थित लोगों का
काम चलता रहता निर्द्वंद्व
जग के बड़े शहरों में होता
रहता तीन पालियों में काम
वहां हर शख्स व्यस्त दिखता
पाने को मनवांछित परिणाम
जीवन स्तर और रहन सहन
में भी औरों से दिखता फर्क
सबको चिंता हर पल यही कि
निश्चित समय पे पूरा हो वर्क
भारत जैसे देश में अभी भी
हर तरफ काम के मौके कम
कुछ गिने चुने शहरों तक ही
सीमित औद्योगिकता का दम
काश मेरे देश की सरकारें देतीं
औद्योगिक विस्तार पर पूरा जोर
हर हाथ को काम मिलता तो
समृद्धि दिखती हमें चारों ओर

Loading...