Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Oct 2023 · 1 min read

#प्रातःवंदन

#प्रातःवंदन
■ आज की प्रार्थना
【प्रणय प्रभात】
“मानवोचित कर्म कर निज धर्म का पालन करें हम,
पीड़ितों के पक्ष की परवाह हमको दीजिएगा।
हम तिमिर को बेध कर के बांट पाएं कुछ उजाला,
सूर्य जैसे तेज की कुछ थाह हमको दीजिएगा।
कंटकों से हो भरी पर लक्ष्य तक ले जाए हमको,
आपसे अनुरोध है वो राह हमको दीजिएगा।
भारती के भाल पर अंकित तिलक कर के रहेंगे,
आप बस प्रेरक बने उत्साह हमको दीजिएगा।।
■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

Loading...