Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Oct 2023 · 1 min read

कब तक

झूठ और असत्य के भ्रमजाल को फैलाया है आपने,
झूठे धर्म के फरेब का सच बताओगे कब तक ।

धर्म के नाम पर चिताएं जलाते रहे हो हर वर्ष,
बस्तियां जली इस नफ़रत में उन्हें बसाओगे कब तक ।

गांव, कस्बे, और शहर में फैला है देवालयों का जाल,
कण – कण में बसे भगवान को दिखाओगे कब तक ।

अबोध नौनिहालों को शिकार भी बनाते हो,
फैली है अशिक्षा चहुंओर दूर भगाओगे कब तक ।

समझ पराई अबला स्त्री को नौचते रहे हैं,
समाज के बहशी दरिंदों को जलाओगे कब तक ।

देश की तरक्की,खुशहाली में हिस्सा हमारा भी है,
उस तरक्की के फल का हिस्सा दिलाओगे कब तक ।

न्याय, समता, बंधुता, अखंडता की बात करती है प्रस्तावना,
उस संविधान की प्रस्तावना को लागू कराओगे कब तक ।

आर एस आघात
25 -10 – 2023

Loading...