Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Oct 2023 · 1 min read

समाधान

समाधान
*********
जब प्रश्न ही बड़ा नहीं है
तब इसका उत्तर भी कठिन कहाँ है?
कठिन तो जोड़ना है।
पर कोई बात नहीं
आपसे हर रिश्ता अभी तोड़ देता हूंँ
अपने जज्बातों को मार देता हूँ
बस स्वार्थी नहीं हूँ
इतनी सी बात थोड़ी देर के लिए
मैं खुद ही भूल जाता हूँ
आप कौन सा मेरे सगे वाले हैं
फिर क्यों आपके लिए परेशान होता हूँ।
कुछ नहीं रखा आज मानवीय मूल्यों के पीछे
फिर नाहक मैं इसमें क्यों उलझता हूँ?
आपको हमेशा के लिए छोड़ ही देता हूँ,
कैसे तोड़ूँ बताने से अच्छा है
तोड़कर ही सबूत दिखा देता हूँ
विश्वास दिलाने के लिए
आपका ही पहला शिकार करता हूँ
और समस्या का समाधान कर देता हूँ।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Loading...