Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Oct 2023 · 1 min read

कितना ज्ञान भरा हो अंदर

कितना ज्ञान भरा हो अंदर
कितनी होवे शक्ति अपार
कितनी सेना पीछे चलती
कितना होवे स्वर्ण भंडार ।
कितनी जीत मिली हो जग मे
कितना फैला हो साम्राज्य
एक बात सबसे ऊपर है
मान चुका है सब संसार।
बुराई पर अच्छाई भारी
कहता है दशहरा त्योहार।
पापी कभी पा जाता प्रतिफल
बढ जाता जब उसका भार।
सत्य सहाय होता है उसका
जो करता है सद्आचार।
दशहरा पर्व की शुभकामनाओ सहित
विन्ध्यप्रकाश मिश्र विप्र

Loading...