Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Oct 2023 · 1 min read

मार्गदर्शन होना भाग्य की बात है

मार्गदर्शन होना भाग्य की बात है
सही मार्गदर्शन होना सौभाग्य की बात है
भाग्य और सौभाग्य से ही
सितारा चमकता इंसान का
भाग्य से हमें वह मिलता है
जो लिखा हाथ की लकीरों में
लेकिन सौभाग्य से
चार चाँद लग जाते हैं तकदीरों में।
कभी-कभी हम जितना चाहते
उससे ज्यादा मेहनत कर जाते हैं
लेकिन मंजिल को नहीं पाते
दोष भाग्य को लगाते हैं
लेकिन कभी-कभी
थोड़ी सी ही मेहनत से
सही मार्गदर्शन मिल जाए तो
बुलंदियों को हम छू जाते हैं।
इसीलिए तो भाग्य से ज्यादा
सौभाग्य को पाने के लिए
लोग लालायित रहते हैं
यश ,प्रतिष्ठा ,मान, सम्मान
होकर भी हम अधूरे से रह जाते हैं
अगर कथनी को हम करनी कर ले
तो भाग्य से आगे निकल कर
सौभाग्य को पा जाते हैं।

हरमिंदर कौर अमरोहा(यू.पी)

Loading...