Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Oct 2023 · 1 min read

मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता
मां दुर्गा की आराधना की शुभ तिथि है आई,
शुभ नवरात्रि की आज पंचमी तिथि है आई।
मईया अपना पांचवा रूप अनुपम दिखलाई,
जग की माता है जो अब स्कंदमाता कहलाई।
कमल पुष्प लिए हुए चतुर्भुज स्वरूप में जग में छाई,
स्कंद को गोद में लिए हुए ममतामयी रूप दिखलाई।
स्नेह और ममता की मूरत मईया स्कंदमाता,
जप तप इनका मोक्ष मुक्ति की राह दिखलाता।
हे चतुर्भुजी मां जगदम्बे कल्याण हमारा कर दो,
सब शोक संताप मिटे सभी मोक्ष पाने का वर दो।
मेरी विनती तुम सुन लो मां मैं दुखों से हूं घिरा हुआ,
भवसागर से पार लगा दो मेरी नैया को इंसान मैं हारा हुआ।
हे शक्ति स्वरूपा जगदम्बा अब आस सिर्फ तुम्हीं पर है,
बिन तुम्हारी कृपा के मेरा जीवन हो रहा अधर है।
✍️ मुकेश कुमार सोनकर, रायपुर छत्तीसगढ़

Loading...