Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Oct 2023 · 1 min read

बचपन लोटा दो

मुझे मेरा बचपन लौटा दो
मुझे फिर से एक बच्चा बना दो

बेफिक्र होकर हमे गांव की सैर करना है
गांव की गलियों से मुझे गुजरना हैं

हमारी पीठ पर बस्ते का बोझ लाद दो
हाथों में कलम सामने किताब रखवा दो

दादा के साथ मुझे खेत में भिजवा दो
दादी की कहानियों को मुझे सुनवा दो

दोस्तो के साथ मुझे सारे खेल खिलवा दो
मुझे पापा की मार फिर एक बार पड़वा दो

ठेलिया वाले की टिक्की चाट खिलवा दो
पांच रुपया दस रुपया हमारे हाथ थमवा दो

भूख लगने पर मां के पास हम जाते थे
उसके हाथो से मुझे खाना खिलवा दो

बेरहम जिंदगी से मै बहुत थक गया
मुझे मेरा बचपन लौटा दो मुझे मेरा बचपन लौटा दो ..

Loading...