Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Oct 2023 · 1 min read

जिंदगी और स्वाद

जिंदगी जेठा लाल सी हो गई है
एक मुसीबत जाती नही दुसरी आती है

नट्टू काका की तरह ए सवालों में उलझाती है
समझा समझा कर ए जिंदगी बड़ा उलझाती है

जेठा लाल बन कर हर परेशानी को सुलझा देगे
तारक मेहता के जैसा दोस्त हो हर गम भगा देगे

एक ऑडर आया तो बागा को लिखवाया
ऑडर पहुंचाने का जिम्मा उसने उठाया

जिंदगी की रोज नई नई कहानियां ए बनाती है
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एपिसोड दिखाती है

हर दिन जेठा लाल की तरह परेशानी आती है
खामोश जिंदगी में तहलका मचा कर जाती है

टूट कर बिखरने वाला होता हूं चंपक लाल की याद आती है
जीवन की हर मुश्किल घड़ी के बाद कुछ तो खुशियां आती है

हमारी जिंदगी गर्म चाय की तरह उबाल खाती है
दूसरो को स्वाद तो खुद को आग में जलाती है..

Loading...