Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Oct 2023 · 1 min read

अरबपतियों की सूची बेलगाम

आज जल,जंगल और जमीन
पर जमी पूंजीपतियों की दृष्टि
इन पर कब्ज़ा जमाकर रचना
चाह रहे वो अपने मन की सृष्टि
आज के दौर में सब सरकारें भी
बस धनिकों पर ही रहें मेहरबान
साल दर साल देश में बड़ी होती जा
रही अरबपतियों की सूची बेलगाम
आगे जंगलों का दायरा घटेगा यह
तथ्य शीशे की तरह एकदम साफ
लेकिन तंत्र के कर्णधारों की दृष्टि
में तनिक भी फर्क न पाएंगे आप
जनगणना और सर्वेक्षण के काम
में तंत्र की चलती खूब मनमानी
तंत्र की करतूतों की वजह से ही
पूरे देश की जनता मांग रही पानी
सच से नजरें फेर झूठे दावे करते
नजर आते नेता,अफसर एकसाथ
जनता समस्याओं में उलझकर ही
अपना माथा पीटती रहती दिन रात
आप देश की अर्थव्यवस्था में पनपे
अरबपतियों की सूची पे दीजै ध्यान
उनकी परिसंपत्ति और समृद्धि देख
निश्चित तौर पर आप होंगे हैरान

Loading...