Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Oct 2023 · 1 min read

प्रेम पुनः लौटता है

जो जाना चाहे उसे जाने दो
रोक कर या टोक कर
किसी के मार्ग का पत्थर मत बनो
तुम भी जीवन पथ पर अपनी गति से चलो
कोई तुम्हारे बिना चले तो उसे चलने दो
जिसके मन में न हो कोई भाव
उसके अभाव में जीवन की उपयोगिता कम मत करो
जो नहीं रहना चाहता
उसे रोकने से कुछ नहीं मिलेगा
जो नहीं स्वीकारे तुम्हरा प्रेम निवेदन
उसकी अस्वीकर्यता को तुम स्वीकारो
प्रेम तो वो बंधन है जिसमे बंधने से
दो ह्रदय एक साथ सांस लेते है
प्रेम किसी जाने वाले में ढूंढोगे
तो सिर्फ तुम्हें दुःख ही मिलेगा
प्रेम तो जीवन में पुनः लौटता ही है
किसी और रूप में
किसी और वेश में
बस उसे सही समय पर पहचानो
जो चला गया उसे जाने दो

Loading...