Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Oct 2023 · 1 min read

खोजें समस्याओं का समाधान

हर इंसान कर रहा है इत
ऊत खुशियों की तलाश
भौतिक संसाधनों में वो
ढ़ूंढ़ रहा सुख का प्रकाश
चंचल मन रखता हैं कहां
चैन और आराम का भाव
पूरे जग के मानवों में दिख
रहा अनिश्चितता का प्रभाव
सियासत और पूंजीवादियों
में दिखे अजब दुरभि संधि
आम आदमी तो चकरघिन्नी
बना, विकास की गति मंद
हे प्रभु मेरे देश के लोगों को
दीजै सुस्थिर बुद्धि का दान
परिस्थितियों को समझकर
खोजें समस्याओं का समाधान

Loading...