Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Oct 2023 · 1 min read

सेवा में,,,

#आवेदन-
■ आज का परिहास।।
【प्रणय प्रभात】
सेवा में,,,
समस्त नियर्स एंड डियर्स
सोशल मीडिया प्रायवेट लिमिटेड
इंडिया/यूएसए एंड अदर कंट्रीज ऑफ वर्ल्ड
विषय :- चंद दिनों की मोहलत के लिए आवेदन पत्र।
महोदय और महोदयाओं,,
सेवा में निवेदन है कि आज मेरे हाथ-पैरों में थोड़ा सा “हैडेक” हो जाने की वजह से मैं आपके साथ माथापच्ची और चोंच-चकल्लस का यह सफर करने में असमर्थ हूं।
कृपया मुझे थोड़ी देर के लिए आरामखोरी की मोहलत प्रदान करें और दूसरों से भेजा-भड़क कर काम चलाऐं। मतलब टाइम-पास करें, फ़ोकट में।
अनुरोध यह भी है कि मेरी दीवार (टाइम-लाइन वाल) पर ही लटके रहें। खिड़की (इनबॉक्स) से झांकने का प्रयास ना करें।
क्योंकि मैं मेंटोस वाली खोपड़ी की बत्ती बुझाने वाला हूं। कुछ दिनों नहीं, कुछ घण्टों के लिए।
जिन्हें हरी बत्ती बुझी और लाल बत्ती जले होने का मतलब पता है, उन्हें तो ये भी पता होगा कि आगे करना क्या है? हे….हे…हे…हे….।।
आपका आज्ञाकारी
“वही”
जो था और जो हूं।।

■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

Loading...