Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Oct 2023 · 1 min read

हे जगजननी

हे जगजननी जगदंब भवानी
अबके बार कृपा कर देना
सहता आया हूँ जो अबतक
सारे दुःख मेरे हर लेना

तुम हो मां इस सारे जग की
कृपा तुम्हारी बरसे अब तो
दया दृष्टि फेरो मां जल्दी
मन मंदिर हरसे अब तो
मन की सारी मैल मिटा कर
इसको नया -नया कर देना
हे जगजननी जगदंब भवानी
अबके बार कृपा कर देना

ढूंढले नैनो से भी माँ तुमको
निज अंतर्मन मन में देखा है
पंडित ने भी बतलाया है मां
तेरे प्रेम की हाथ में रेखा है
थोड़ी देर लगे तो कह देना मां
दर्शन का समय बयां कर देना
हे जगजननी जगदंब भवानी
अबके बार कृपा कर देना

मां तो मां……होती है मां
जिसे सबसे प्यारी संतान है मां
मां तेरे बेटे के हर रस्ते में
उपजे कई व्यवधान है मां
बतलाने की नहीं जरूरत
के हे मां क्या कर देना
हे जगजननी जगदंब भवानी
अबके बार कृपा कर देना
-सिद्धार्थ गोरखपुरी

Loading...