Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Oct 2023 · 1 min read

* मुस्कुराने का समय *

** गीतिका **
~~
आ गया है मुस्कुराने का समय।
कुछ नया कर के दिखाने का समय।

ओस में भीगी हुई कलियां सभी।
देखती हैं भोर आने का समय।

भाव मन के जब अधर पर आ रहे।
है यही कुछ गुनगुनाने का समय।

हो चुके सपने सुहाने अब बहुत।
चाहतों के जाग जाने का समय।

अब उलझनों को देख डर जाना नहीं।
सामने है पार पाने का समय।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य, १४/१०/२०२३

Loading...