Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Oct 2023 · 1 min read

जग में अच्छे वह रहे, जिन पर कोठी-कार (कुंडलिया)*

जग में अच्छे वह रहे, जिन पर कोठी-कार (कुंडलिया)*
■■■■■■■■■■■■■■■■■■
जग में अच्छे वह रहे ,जिन पर कोठी-कार
रिश्वत खाकर घर भरा ,नोटों का भंडार
नोटों का भंडार , शान से जीवन जीते
मेवा मिश्रित दूध ,ठाठ से नियमित पीते
कहते रवि कविराय , सदा कॉंटे हैं मग में
जिनके उच्च विचार , रहे निर्धन ही जग में
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Loading...