Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Oct 2023 · 1 min read

मां शारदे

तेरे चरणों में मेरा नमन शारदे ।
हो सलामत हमारा वतन शारदे ।।

है नहीं गीत सुर ताल लय बंदगी
तेरे चरणों का है बस सहारा मुझे।
बह रही बीच मझधार में जिंदगी
बन के पतवार दे दो किनारा मुझे।।
मेरे गीतों में भर दो श्रृजन सारे शारदे।
तेरे चरणों में मेरा नमन शारदे।।

थक गये पंख है बाजुओं में ना दम
कैसे मंजिल मिलेगी बता दो मुझे।
लाज रख लो खड़ा हूँ तेरे सामने
बनके परवाज उड़ना सीखा दो मुझे।।
मेरी बाहों में भर दो गगन शारदे।
तेरे चरणों में मेरा नमन शारदे।।

तेरे चरणों में मेरा नमन शारदे ।
हो सलामत हमारा वतन शारदे ।।

Loading...