Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Oct 2023 · 1 min read

आया नववर्ष

⭕🚩⭕🚩⭕🚩⭕🚩⭕

अवनी से अंबर तक छाया ।
सिन्दूरी भोर लिए आया ।।
कण कण में छाया उत्कर्ष ।
लो‌ आया, आया नववर्ष ।।

झरनों ने सुंदर स्वर गाया ।
नदियों ने भी राग सुनाया ।।
सबके मन में उमंग व हर्ष ।
लो आया, आया नववर्ष ।।

फूल नए चमकीली पातें ।
बांट रहा, सूरज सौगातें।।
गुल-गंध का हुआ परामर्श ।
लो आया, आया नववर्ष ।।

⭕🚩⭕🚩⭕🚩⭕🚩⭕

Loading...