Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Oct 2023 · 1 min read

*सेना वीर स्वाभिमानी (घनाक्षरी: सिंह विलोकित छंद)*

सेना वीर स्वाभिमानी (घनाक्षरी: सिंह विलोकित छंद)
________________________
बलिदानी है हमारी सेना वीर स्वाभिमानी
वंदनीय सेना के जवानों की जवानी है
जवानी है उसी की अभिनंदनीय जो कि मिटी
देश हेतु लिखी गई जिसकी कहानी है
कहानी है अमिट प्रेरणा की स्रोत सेना बनी
शौर्य की निशानी यह सब ही ने मानी है
मानी है समू‌चे देश-दुनिया ने वीर गाथा
देश हेतु अर्पित सेना बलिदानी है
—————————————-
रचयिता रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा रामपुर उत्तर प्रदेश मोबाइल 99976 15451

Loading...