Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Oct 2023 · 1 min read

*वंदनीय सेना (घनाक्षरी : सिंह विलोकित छंद*

वंदनीय सेना (घनाक्षरी : सिंह विलोकित छंद
————————————-
काम है हमारी यह वन्दनीय सेना ही का
काम यह शौर्य भरा इसको प्रणाम है
प्रणाम है जो युद्ध लड़ा भारत के सैनिकों ने
श्रेय इसका समस्त सैनिकों के नाम है
नाम है सुनाम आज भारत के सैनिकों का
पाक का आंतकियों में नाम बदनाम है
बद‌नाम है आतंकवाद की प्रणाली दुष्ट
इसकी तबाही पुण्य-भरा एक काम है
———————
रचयिता रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा,रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Loading...