Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Oct 2023 · 1 min read

जग में उजास फैले

१६/१०/२३
छंद – ईश ( वर्णिक )
**********************
सूत्र – स ज गुरु गुरु
मापनी – 112 121 22
**********************
इजरायल के संदर्भ में सृजित

दिखता नहीं उजाला।
अब खत्म हो बवाला।।
यह हो रहा अंधेरा।
अब हो यहां सवेरा।।

हर ओर शांति आये।
दुनिया खुशी मनाये।।
अब हो न युद्ध कोई।
हमने स्व जान खोई।।

मन से कुभाव भागे।
अब प्रेम भाव जागे।।
दिल हों सभी उजैले।
जग में उजास फैले। ।।

🙏अटल मुरादाबादी 🙏

Loading...