Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Oct 2023 · 1 min read

- रिश्तों को में तोड़ चला -

– रिश्तों को में तोड़ चला-

अपनो को में छोड़ चला,
रिश्तों को में तोड़ चला, रिश्तों का यह भवरजाल,
जिसमे है स्वार्थ भरा पड़ा,
उस भवरजाल को छोड़ चला,
उम्मीद और आशाओं का मायाजाल ,
विश्वास में अविश्वास मिला ,
तब में अपनो का आंगन छोड़ चला,
रिश्तों से यू मुख मोड़ चला,
अपनो को में छोड़ चला,
रिश्तों को में तोड़ चला,
भरत गहलोत
जालोर राजस्थान
संपर्क -7742016184-

Loading...