Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Oct 2023 · 1 min read

*वंदन शासक रामपुर, कल्बे अली उदार (कुंडलिया)*

वंदन शासक रामपुर, कल्बे अली उदार (कुंडलिया)
________________________
वंदन शासक रामपुर, कल्बे अली उदार
मंदिर पहला बन सका, धन्यवाद सौ बार
धन्यवाद सौ बार, स्वर्ण की ईंट लगाई
बना शिवालय भव्य, शंख की ध्वनि मृदु छाई
कहते रवि कविराय, ज्योतिषी का अभिनंदन
दत्त राम श्रीमान, आपका सौ-सौ वंदन
—————————————-
नवाब कल्बे अली खान का शासन काल 1865 से 1887 ईसवी
—————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615 451

Loading...