Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Oct 2023 · 1 min read

- जिंदगी में राहगीर तुझको जिए जाना है -

जिंदगी में राहगीर तुझको जिए जाना है –

जिंदगी में राहगीर तुझको जिए जाना है,
आज यहा तो कल कही और ठिकाना है,
चलते का नाम होता है जिंदगी ,
बैठने पर लग जाता है जीवन में विराम,
थककर हारकर कभी ना बैठना मेरे यार,
उठकर करना हरदम हरवक्त मुसीबतो का मुकाबला हौसलों के साथ,
एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी ऐसा रखना मन में सदा विश्वास,
हर हाल में तुझको मुस्कुराना है,
कांटो में भी तुझको सुमन खिलाना है,
अपने अच्छे कर्मों से अपना नाम तुम्हे इतिहास में अमर कर जाना है,
मुश्किलो से हारकर तुझे कभी नही जाना है,
जिंदगी में राहगीर तुझको जिए जाना है,
भरत गहलोत
जालोर राजस्थान संपर्क सूत्र – 7742016184 –

Loading...