Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Oct 2023 · 1 min read

।।जन्मदिन की बधाइयाँ ।।

।।जन्मदिन की बधाइयाँ ।।
जन्म सफल हो इस जीवन का मंजिलें हो जाय आसान।
नम आँखों से भी हँसते हँसते हुए एक मीठी सी मुस्कान।
मन की मुरादें पूरी हो ईश्वर से करते सदा सर्वदा गुणगान।
दिन की सुबह उगते सूरज की तरह से चमकते हुए दे जाय पहचान।
नहीँ किसी से बैर दुश्मनी सबसे लाड़ दुलार बड़े सभी का सम्मान।
कीमती समय अमूल्य धरोहर इसे अपने जीवन में रखना बनाकर नई पहचान।
शुभ दिन है ये जन्म तुम्हारा जीवन तन मन अर्पण कर बन जावो महान।
भले बुरे कर्मों को पहचान कर अनमोल तोहफा समझ कर बना लो जीवनदान।
कामना ये हम सभी की आपको ख़ुशियाँ। मिले अपार हो सदा सुखी जीवन महान।
मन की मुरादें पूरी हो सफलता मिलेगी बारम्बार अपनी बात से कभी नही अंजान
ना कभी कम हो बड़े बुजुर्गों का आशीष मिलते रहे सदा सम्मान।
ये जिंदगी हँसते हँसते यूँ ही कट जाये हर सपना को साकार कर दो अपनी पहचान।
जन्मदिन की शुभकामनाएं
व्यास परिवार 💐💐💐
शशिकला व्यास शिल्पी ✨🌟✍️🙏🌹

Loading...