Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Oct 2023 · 1 min read

दिल तोड़ने की बाते करने करने वाले ही होते है लोग

दिल तोड़ने की बाते करने करने वाले ही होते है लोग
ना जाने क्यूँ …….
.बातों के तीर मारने वाले होते है लोग
कौन समझाये उन्हें…..इससे उनको
कभी सच्ची खुशी नहीं मिलेगी
इन बातों से उनकी जिंदगी
कभी खूबसूरत नहीं बनेगी
कभी अच्छी नहीं बनेगी
खुशी चाहिए…
खूबसूरती चाहिए
अच्छाई चाहिए
तो करो खूबसूरत बाते
अच्छी बाते
प्यारी बाते
ऐसी बाते जो
किसी रोते हुए को हंसा दे
किसी बीमार को शिफा दे
किसी गिरते को उठा दे
किसी के दिल को जगमगा दे…..
अपने दो लफ्जों से सारा
जहाँ महका दे

इसी से जिंदगी बेहतर बनेगी
खुशी खुद तुम्हारे दर की रौनक बनेगी
तुम ऐसी बाते क्यूँ नहीं करते जो
दिलों को दिलों से मिला दे
खुशियाँ और सुकून फैला दे
अच्छी बाते होगी
तो जिंदगी अच्छी होगी
घर मे बरकत होगी
खुदा भी खुश होगा
मेहरबान होगा…….
सारे मौसम गुलाब होंगे
मुकम्मल सारे ख्वाब होंगे…….shabinaZ

Loading...