Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Sep 2023 · 1 min read

नमन तुम्हें नर-श्रेष्ठ…

जन-जन के आदर्श तुम, दशरथ नंदन ज्येष्ठ।
नरता के मानक गढ़े, नमन तुम्हें नर-श्रेष्ठ।।१।।

जीवन के हर क्षेत्र में, बढ़े निडर अविराम।
ज्ञान-भक्ति अरु कर्ममय, कर्मठ योद्धा राम।।२।।

राम सरिस हो आचरण, राम सरिस हो त्याग।
मिटें तामसी वृत्तियाँ, जागें जग के भाग।।३।।

मन-कागज जिव्हा-कलम, रचे नव्य आलेख।
राम-राम बस राम का, बार-बार उल्लेख।।४।।

हृदय कामनागार तो, कामधेनु हैं आप।
एक छुअन भर आपकी, हर ले हर संताप।।५।।

तोड़ न कोई राम का, निर्विकल्प हैं राम।
राम सरिस बस राम हैं, और न कोई नाम।।६।।

कण-कण में श्रीराम हैं, रोम-रोम में राम ।
मन-मंदिर मेरा बने, उनका पावन धाम ।।७।।

धर्म युद्ध सबसे बड़ा, समर भूमि कुरुक्षेत्र।
गीता का उपदेश सुन, खुलें सभी के नेत्र।।८।।

चिंता करते व्यर्थ तुम, नश्वर है ये देह।
फल कर्मों का साथ ले, जाना प्रभु के गेह।।९।।

मृत्यु समझते तुम जिसे, नवजीवन – सोपान।
अजर अमर है आत्मा, बात सत्य यह जान।।१०।।

तन ये माटी का बना, माटी में हो अंत।
माटी में मिल जग मिटे, माटी रहे अनंत।।११।।

© डॉ0 सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ0प्र0 )

2 Likes · 387 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ.सीमा अग्रवाल
View all

You may also like these posts

दर्द व्यक्ति को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाती है और साथ ही मे
दर्द व्यक्ति को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाती है और साथ ही मे
Rj Anand Prajapati
जुड़ी हुई छतों का जमाना था,
जुड़ी हुई छतों का जमाना था,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
*प्रभात-वंदन*
*प्रभात-वंदन*
*प्रणय प्रभात*
गज़ब का शोर मचता है,
गज़ब का शोर मचता है,
श्याम सांवरा
Your best
Your best
Sneha Singh
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह
कहो क्यों लोग कहते हैं
कहो क्यों लोग कहते हैं
DrLakshman Jha Parimal
चला गया
चला गया
Rajender Kumar Miraaj
सोचते होंगे तुम
सोचते होंगे तुम
Dheerja Sharma
मुर्गा (बाल कविता)
मुर्गा (बाल कविता)
Ravi Prakash
उनकी उल्फत देख ली।
उनकी उल्फत देख ली।
सत्य कुमार प्रेमी
सावन आया
सावन आया
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
*क्या देखते हो*
*क्या देखते हो*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
इंतज़ार
इंतज़ार
Ayushi Verma
जिंदगी कैमेरा बन गयी है ,
जिंदगी कैमेरा बन गयी है ,
Manisha Wandhare
हार जाते हैं लोग खुद से भी
हार जाते हैं लोग खुद से भी
Dr fauzia Naseem shad
"तन्हाई"
Dr. Kishan tandon kranti
"जब आपको अपनी क्षमताओं पर 100% विश्वास होता है कि आप चमत्कार
पूर्वार्थ
इंतज़ार
इंतज़ार
Shekhar Chandra Mitra
तुझसे दिल लगाने के बाद
तुझसे दिल लगाने के बाद
डॉ. एकान्त नेगी
यह वो दुनिया है साहब!
यह वो दुनिया है साहब!
ओनिका सेतिया 'अनु '
3177.*पूर्णिका*
3177.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
द्रोणाचार्य वध
द्रोणाचार्य वध
Jalaj Dwivedi
माँ और फौज़ी बेटा
माँ और फौज़ी बेटा
Ahtesham Ahmad
मत्तगयंत सवैया (हास्य रस)
मत्तगयंत सवैया (हास्य रस)
संजीव शुक्ल 'सचिन'
उस देश का रहने वाला हूं
उस देश का रहने वाला हूं
राकेश पाठक कठारा
* याद है *
* याद है *
surenderpal vaidya
धर्म खतरे में है.. का अर्थ
धर्म खतरे में है.. का अर्थ
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
भाषा
भाषा
Shashi Mahajan
इश्क़ मुस्कुराता है
इश्क़ मुस्कुराता है
Anand Kumar
Loading...