Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Aug 2023 · 1 min read

चन्द्रयान 3

भारत भूमि पर रचा गया नव इतिहास
नभ से लेकर धरा तक फैला प्रकाश
प्रज्ञान उतरा चांद पर लेकर अपना संदेश
परचम लहराया तिरंगें ने पहुंचा ना जहां कोई देश।

चन्द्र विजय की धूम मना रहा भारतवर्ष
प्रकृति की हर छटा पर फैला उत्कर्ष
विश्व गुरु भारत ने दिखाया कौशल अपना
साकार कर दिखाया जो था सपना ।

विश्व पटल पर कर अंकित स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम
सजा दिया लाड़लों ने मां भारती के मस्तक सुन्दर ताज
जन -जन के हृदय में आज यह सुखद अहसास
23.8.2023 का दिन भारत में बना बहुत ही खास ।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्थान का सफल प्रयास
चन्द्रयान 3 लैडर विक्रम के सीधे प्रसारण का मिला लाभ
कुछ भी नहीं असंभव आज भारत ने दिखालाया है
वैज्ञानिकों की सफलता का यह शुभ दिन आया है ।

Loading...