Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Aug 2023 · 1 min read

चन्द्रयान अभियान

मुक्तक-१
~~
दक्षिण ध्रुव पर चान्द के, पँहुचा भारत देश।
अखिल विश्व के सामने, अवसर बना विशेष।
राह प्रगति की बढ़ रहा, ज्ञान और विज्ञान।
हर्षित जनता देश की, खिला खिला परिवेश।
~~~~~~~~~~~~~~~~
मुक्तक- २
~~
हुआ यशस्वी देखिए, चन्द्रयान अभियान।
अन्तरिक्ष के क्षेत्र में, बढ़ा हिन्द का मान।
ध्वज लहराया चांद पर, हुआ स्वप्न साकार।
लगा टहलने गर्व से, खोज हेतु प्रज्ञान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
** रूप घनाक्षरी**
~~
बढ़ता ही जा रहा है भारत प्रगति पथ,
लक्ष्य सब नये नये हासिल हैं कीर्तिमान।
श्रम हो रहा सफल स्वप्न हो रहे साकार,
यशस्वी हुआ है देखो भारत का चन्द्रयान।
प्रभात की है लालिमा आस का उगा है सूर्य,
हो रहे सफल सभी हिन्द के हैं अभियान।
अंतरिक्ष में कदम बढ़ते हुए अनेक,
भारत बना हुआ है आज सर्वशक्तिमान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
** गीतिका **
~~
देख लो चन्द्रमा अब नहीं दूर है।
जब इरादा अटल शक्ति भरपूर है।

चाहतें खूब होती सफल जा रही।
मन खुशी से हुआ जा रहा चूर है।

पूर्ण आकाश है बादलों से घिरा।
छुप गया आज सारंग मजबूर है।

गौर से देख लो दाग हैं चान्द पर।
बस यही वक्त का एक दस्तूर है।

चांद जब चांदनी साथ ले आ गया।
हर दिशा में बहुत छा गया नूर है।

साथ महबूब हो चांदनी रात में।
प्यार का बस यही दृश्य मशहूर है।
~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य

2 Likes · 2 Comments · 448 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from surenderpal vaidya
View all

You may also like these posts

ये जो फेसबुक पर अपनी तस्वीरें डालते हैं।
ये जो फेसबुक पर अपनी तस्वीरें डालते हैं।
Manoj Mahato
रंजीत कुमार शुक्ला
रंजीत कुमार शुक्ला
हाजीपुर
पुरुष नाजुक सा बच्चा है।
पुरुष नाजुक सा बच्चा है।
Rahul Singh
बहुत मुश्किल होता हैं, प्रिमिकासे हम एक दोस्त बनकर राहते हैं
बहुत मुश्किल होता हैं, प्रिमिकासे हम एक दोस्त बनकर राहते हैं
Sampada
टूटे हुए मन और गिरे हुए रन से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं जीता ज
टूटे हुए मन और गिरे हुए रन से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं जीता ज
Rj Anand Prajapati
पाँव में खनकी चाँदी हो जैसे - संदीप ठाकुर
पाँव में खनकी चाँदी हो जैसे - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
ग़ज़ल : इन आँधियों के गाँव में तूफ़ान कौन है
ग़ज़ल : इन आँधियों के गाँव में तूफ़ान कौन है
Nakul Kumar
पृथ्वी की परिधि
पृथ्वी की परिधि
अंकित आजाद गुप्ता
4384.*पूर्णिका*
4384.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मतदान जागरूकता
मतदान जागरूकता
Neerja Sharma
ये ज़िंदगी भी अजीब है यारों!
ये ज़िंदगी भी अजीब है यारों!
Ajit Kumar "Karn"
मां
मां
Shutisha Rajput
समझो वही सफल हो गया
समझो वही सफल हो गया
नूरफातिमा खातून नूरी
हँसिया
हँसिया
Dr. Kishan tandon kranti
तुम तो साजन रात के,
तुम तो साजन रात के,
sushil sarna
पिता के जाने के बाद स्मृति में
पिता के जाने के बाद स्मृति में
मधुसूदन गौतम
ପରିଚୟ ଦାତା
ପରିଚୟ ଦାତା
Bidyadhar Mantry
राम
राम
Mamta Rani
डाल-डाल तुम होकर आओ, पात-पात मैं आता हूँ।
डाल-डाल तुम होकर आओ, पात-पात मैं आता हूँ।
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
कलम
कलम
डॉ नवीन जोशी 'नवल'
sp32 दिल के घाव
sp32 दिल के घाव
Manoj Shrivastava
लोकतंत्र
लोकतंत्र
Shekhar Chandra Mitra
मैं फूलों पे लिखती हूँ,तारों पे लिखती हूँ
मैं फूलों पे लिखती हूँ,तारों पे लिखती हूँ
Shweta Soni
नेम प्रेम का कर ले बंधु
नेम प्रेम का कर ले बंधु
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ज़िंदगी में इक हादसा भी ज़रूरी है,
ज़िंदगी में इक हादसा भी ज़रूरी है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
प्रेम
प्रेम
पूर्वार्थ
...
...
*प्रणय प्रभात*
आजाद हिंदुस्तान में
आजाद हिंदुस्तान में
gurudeenverma198
सेल्समैन की लाइफ
सेल्समैन की लाइफ
Neha
सोंच
सोंच
Ashwani Kumar Jaiswal
Loading...