Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Aug 2023 · 1 min read

*आया पहुॅंचा चॉंद तक, भारत का विज्ञान (कुंडलिया)*

आया पहुॅंचा चॉंद तक, भारत का विज्ञान (कुंडलिया)

आया पहुॅंचा चॉंद तक, भारत का विज्ञान
सौ-सौ अभिनंदन नमन, यह उपलब्धि महान
यह उपलब्धि महान, चॉंद पर झंडा गाड़ा
प्रथम पृष्ठ पर हिंद, विश्व यों गया पछाड़ा
कहते रवि कविराय, देश ने हर्ष मनाया
लगा एक त्यौहार, अधिक सावन में आया
————————————
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...