Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Aug 2023 · 1 min read

आयी प्यारी तीज है,झूलें मिलकर साथ

आयी प्यारी तीज है,झूलें मिलकर साथ
चूड़ी- कंगन से सजे,मेंहदी वाले हाथ
मेंहदी वाले हाथ, नाक में नथनी चमके
माँग भरा सिंदूर, भाल पर बिंदी दमके
कहे’अर्चना’ बात, घटा भी काली छायी
गोरी झूले मस्त , तीज हरियाली आयी

डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...