Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Aug 2023 · 1 min read

रिश्ते

पति पत्नि का अजीब है रिश्ता,
दो दिलों के करीब का ये रिश्ता।
बनाकर भेजा है प्रभु ने ये रिश्ता,
सबसे बड़ा है ये दुनियां में रिश्ता।।

दुनिया में आकर बनते हैं ये रिश्ते,
कोई जन्म से कोई रिश्ते से रिश्ते।
इसके अलावा और भी होते है रिश्ते,
बनाओ जग में सबसे प्यार के रिश्ते।।

अब तो मोबाइल पर सिमट गए हैं रिश्ते,
बदलाव की वजह से बिखर गए है रिश्ते।
दम रहा नही अब किसी भी रिश्ते में,
दिखावा मात्र रह गए हैं अब ये रिश्ते।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...