Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Aug 2023 · 1 min read

"देश भक्ति गीत"

हुआ देश आजाद तिरंगा लहर- लहर लहराता।
1. विष की बेला गई आज अमृत चहूं ओर बधाई।
बढ़ा आत्मनिर्भर पथ पर समृद्धि छटा छाई,
नए दौर में नई मंजिलों को छूकर मुस्काता।
हुआ देश……
2. तीन रंग का यह झंडा इसकी बलिदानी गाथा,
इसकी शान बढ़ी तो ऊंचा हुआ देश का माथा।
अमर अनगिनत बलिदानों से नवप्रभात या लाता
हुआ देश आजाद….
3. सदा गान हृदयो में हम जन गण मन को गाएंगे,
वंदनीय है भारत माता सदियों दोहराएंगे,
कभी नहीं चिर आजादी का टूटेगा फिर नाता।
हुआ देश आजाद तिरंगा…..

Loading...