Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Aug 2023 · 1 min read

जोमाटो वाले अंकल

जोमाटो वाले अंकल

वक्त-वक्त की बात है
बचपन में
मामा जी के
हमारे घर आने पर
हमारी आँखों में
जो चमक दिखती थी
आजकल
हमारे बच्चों की आँखों में
वैसी ही चमक
दिखती है
घर के दरवाजे पर
जोमाटो और स्वीगी वाले
डिलीवरी ब्वॉय को
खड़े देखकर।
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायगढ़, छत्तीसगढ़

Loading...