Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Aug 2023 · 1 min read

बंदर मामा

बंदर मामा

बन्दर मामा पहन पाजामा
ठुमक-ठुमक कर नाचे मामा.
सिर हिलाते, कमर नचाते
गीत मगर गा नहीं पाते.
उछल-कूद कर नाच दिखाते
उधम मचाते खींशे निपोरते.
बंदरिया छेड़ते कभी न शर्माते
सबको हँसाते कभी न थकते.
बड़े नकलची बन्दर मामा
सबके मन को भाते बन्दर मामा.
—————-
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

Loading...