Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Aug 2023 · 1 min read

बखान सका है कौन

मैं तुम्हारा हूं कहना
होता बड़ा आसान
जिम्मेदारी निर्वाह में
विचलित होते इंसान
मनसा,वाचा,कर्मणा
जो रहते सदा साथ
कर्म और व्यवहार में
दृष्टिगोचर हों जज्बात
आत्मीय संबंधों को होती
नहीं है शब्दों की दरकार
हाव,भाव, भंगिमा से ही
प्रकट हो जाता है प्यार
लाख शब्दों पे भारी पड़ता
सदा कर्तव्य परायण मौन
मां बाप की भूमिका को इस
जग में बखान सका है कौन

Loading...