Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jul 2023 · 1 min read

दोहे

बेटा बसा विदेश में,ले ऊँची तालीम।
भरे बुढ़ापे में हुए,माता-पिता यतीम।।1

जीवन में मुझको मिला,अनुभवजन्य निचोड़।
मुड़ना ही पड़ता अगर ,पथ में आए मोड़।।2
डाॅ बिपिन पाण्डेय

Loading...