Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jul 2023 · 1 min read

काला कौआ

कौआ होकर पछताता हूँ
मन की कब कुछ कर पाता हूँ

कोयल भी है काली काली
उसको सब कहते मतवाली
मैं जल -फुककर रह जाता हूँ
कौआ होकर पछताता हूँ

काला हूँ ,ऊपर से काना
है सुर में कब मेरा गाना
काँव काँव ही चिल्लाता हूँ
कौआ होकर पछताता हूँ

काला काला क्यों हूँ इतना
दुख होता है सोचूँ जितना
रोकर मन मैं बहलाता हूँ
कौआ होकर पछताता हूँ

बोली मेरी कर्कश लगती
तो इसमें क्या मेरी गलती
बात न ये समझा पाता हूँ
कौआ होकर पछताता हूँ

30-07-2023
डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...