Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jul 2023 · 1 min read

प्रार्थना

विनती हम सब कर रहे,सुन लो हे भगवान
सदा चलें सद्मार्ग पर, कभी न भटके ध्यान

मन इतना पावन बने, रहे बुराई दूर
ऊँचाई पाकर नहीं, हम हों मद में चूर
अच्छे कर्मों से बनें,हम भी मनुज महान
विनती हम सब कर रहे,सुन लो हे भगवान

बाधाओं को देखकर,कभी न मानें हार
नफरत को जग से मिटा, सदा लुटाएं प्यार
करें बढ़ाकर हौसला, कठिन राह आसान
विनती हम सब कर रहे,सुन लो हे भगवान

दीजे तुम सद्बुद्धि का, हम सबको उपहार
इस मन में आएं नहीं,कलुषित कभी विचार
करें सदा माँ – बाप का, गुरुओं का सम्मान
विनती हम सब कर रहे,सुन लो हे भगवान

30-07-2023
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद

Loading...